चतरा, सितम्बर 29 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। परसौनी पंचायत स्थित धारपुर गांव पथ पर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप बने एफसीआई गोदाम में बड़े वाहनों आवाजाही से सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है इस रास्ते से कई गांव के ग्रामीणों के साथ साथ कस्तूरब विद्यालय के बच्चियों व उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर इस रास्ते से आवागमन में बड़े वाहनों को आवाजाही में परेशानी होने के कारण कुछ स्थानीय वाहन परसौनी चौक से होकर कस्तूरबा विद्यालय के पीछे वाले वाले रास्ते से आवागमन चालू कर दिया जिसके चलते ग्रामीणों ने भारी वाहनों की रोकथाम के लिए आधे सड़क को जेसीबी से खोद दिया जिससे वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई। इधर ग्रामीणों का कहना है कि बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण मुख्य सड़क से ...