Chatra News: द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव राकेश कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 12 वर्ष से कम आयु के तृतीय से पंचम वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरे दिन चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में टंडवा ने हंटरगंज को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के मुकाबले में लावालौंग ने इटखोरी को 4-3 से पराजित किया। वहीं बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.