चतरा, सितम्बर 26 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के तुलबुल पंचायत अंतर्गत जसपुर मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी से पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय में वर्तमान में करीब 101 बच्चे नामांकित हैं, जबकि इन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी महज दो शिक्षकों पर है। जानकारी के अनुसार करीब पांच-छह माह पहले विद्यालय में तीन शिक्षक पदस्थापित थे, लेकिन एक शिक्षक को प्रतिनियोजन पर दूसरे विद्यालय भेज दिए जाने के बाद अब दो शिक्षक ही विद्यालय संभाल रहे हैं। शिक्षक-छात्र अनुपात की बात करें तो शिक्षा के अधिकार अधिनियम के मानकों के अनुसार प्राथमिक स्तर पर 30 बच्चों पर एक शिक्षक तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 35 बच्चों पर एक शिक्षक का प्रावधान है। ऐसे में 101 बच्चों वाले विद्यालय में केवल दो शिक्षकों की उपलब्धता पर सवाल उठना स्वाभा...