Chatra News: दो बाइक सवार उचक्के दिनदहाड़े बुजुर्ग से एक लाख रुपये छीनकर फरार
चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। शहर के नगवां मोहल्ला निवासी रामाधीन दांगी से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े एक लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, रामाधीन दांगी चौपारण के दादपुर स्थित बैंक से एक लाख रुपये निकालकर वह अपने घर चतरा लौटे थे। जैसे ही वह अपने घर के बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार दो लुटेरों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.