Chatra News: देल्हो घाटी में हाईवा की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल
चतरा, जुलाई 10 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिमरिया थाना क्षेत्र के देल्हो घाटी में गुरुवार को एक बार फिर कोल वाहन ने कहर बरपाया। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बिराजपुर गांव निवासी कैलाश यादव, पिता मुन्नी यादव मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कोल लदे हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैलाश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद हाईवा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल कैलाश को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सिमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.