Chatra News: दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चतरा, अगस्त 11 -- Chatra News: चतरा संवाददाता सावन की दूसरी सोमवारी पर सोमवार को जिलेभर के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, फूल और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।चतरा शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चों ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए कई मंदिरों तक जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई भी कराई गई।दूसरी यह भी पढ़ें- Chatra News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय, सोमवारी को लेकर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.