चतरा, सितम्बर 22 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। बड़गांव के रमनीटाड में सोमवार को स्कूली बस के चपेट में आने से एक बच्ची की मौत होने के मामले में पुलिस ने ड्राइवर सैनूल अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह बड़गांव का निवासी है। जबकि बस को पुलिस ने ज़ब्त कर लिया है। बताया गया कि मृतक के परिजन को स्कूल संचालक द्वारा चार लाख देने के आश्वासन के बाद सोमवार की रात आठ बजे जाम हटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...