चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गिद्धौर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूजा पंडालों में अग्निशामक यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य किया गया। वहीं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों के सदस्यों को पहचान के लिए बैच लगाने तथा निर्धारित ड्रेस कोड में रहने की अपील की। पंडालों में सहयोग कक्ष बनाने के साथ प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग मार्ग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।आपात यह भी पढ़ें- Godda News: मेहरम...