Chatra News: दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को कुंदा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सीओ दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार ने किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पूजा समितियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Banka News: पूजा पंडालों के लिए लाइसेंस जरूरी, डीजे पर रोक, तय रूट से ही होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.