चतरा, अक्टूबर 15 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रि इस बार 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है। हिन्दू रीति रिवाज के अनुरूप श्रद्धालु अपने-अपने घरों में कलश स्थापना कर नवरात्र की शुरुआत पहले दिन से ही किया है। वही माता का पट और पंडाल नवरात्र के सातवें दिन खुलेंगे। इस नौ दिन में श्रद्धालु नौ दिन तक उपवास रखते हुए मां दुर्गा के नौ रूपों की विधिवत पूजा अर्चना कर रहे है। इटखोरी प्रखण्ड के आस- पास के कई इलाकों में दुर्गापूजा की तैयारी जोर शोर से आरंभ हो चुकी है। प्रखण्ड के सात स्थानों पर पंडाल निर्माण व सजावट का कार्य जारी है। मूर्तिकार प्रतिमा निर्माण में दिन-रात एक किए हुए है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी की लाल दुर्गा को खोईंछा व नारियल चढ़ाने से भक्तों की मनोकामना होती है पूर्ण वहीं मंदिर के रंग रोगन का कार्य भी जारी है। मालुम...