चतरा, अक्टूबर 14 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र को लेकर चतरा जिले में दुर्गापूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में है। दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के सभी पूजा पंडालों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि पूजा-अर्चना करने पहुंचने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पूजा पंडालों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक इन कैमरों के माध्यम से पंडालों और आसपास के...