Chatra News: दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक
चतरा, अक्टूबर 13 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व-2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि सभी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सजग रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 4 लीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.