चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को ज्ञापन सौंपकर प्रखंड के द्वारी पंचायत स्थित नए कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण कराने की मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि द्वारी पंचायत के नए कब्रिस्तान की भूमि पर लगातार अतिक्रमण का प्रयास होता रहा है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। चहारदीवारी नहीं रहने के कारण कब्रिस्तान की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है और असुरक्षा का माहौल बना रहता है। ज्ञापन में मंत्री से आग्रह किया गया है कि संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश देकर कब्रिस्तान की चहारदीवारी का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इससे कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित रहेगी, अतिक्रमण एवं संभावित विवाद पर रो...