चतरा, अक्टूबर 23 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय, दीभा, चतरा में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति के संरक्षक दीप नारायण मिश्रा के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि दीप नारायण मिश्रा का निधन गुरुवार को हृदयाघात के कारण उनके आवास पर हो गया। उनका आवास चतरा एसबीआई बैंक के समीप स्थित है। वे लगभग 84 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से विद्यालय परिवार में शोक व्याप्त हो गया। शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव संज...