Chatra News: दीपोत्सव और छठ महापर्व की झांकियों ने मोहा मन
चतरा, नवम्बर 7 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मारवाड़ी मोहल्ला स्थित रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में दीपोत्सव एवं छठ महापर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में बैठकर मानव श्रृंखला के माध्यम से स्वस्तिक और दीपक की आकर्षक आकृतियां बनाईं। वहीं, पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने दीपावली के दीपोत्सव और लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा बिखेर दी।बच्चों की रचनात्मकता और अनुशासन को देखकर उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उनकी सराहना की। विद्यालय के प्राचार्य राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में भारतीय सभ्यता, प्राचीन परंपराओं, भाईचारे और सांस्कृतिक मूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.