चतरा, नवम्बर 3 -- त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा जांच Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए आम लोगों को मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों से बचाने के लिए मंगलवार को फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने हंटरगंज बाजार के कई दुकानों में खाद्य सामग्री का जांच किया। उपायुक्त के निर्देश पर पहुंची टीम ने कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कई मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर वहां से खाद्य पदार्थों के सैंपल संग्रहित किए और जांच के लिए चतरा साथ ले गई। अभियान में फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश मारंडी, सुप्रिया मुंडू (हंटरगंज क्षेत्र) एवं अनूप कुमार (सिमरिया अनुमंडल) शामिल थे। निरीक्षण में पाया गया कि भोजन तैयार करने वाले कर्मी ग्लव्स पहनकर काम नहीं कर रहे है। फूड सेफ्टी ऑफिसर दिनेश मारंडी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा के नि...