चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना पुलिस ने समकालीन छापेमारी अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध प्रतापपुर थाना में कांड संख्या दर्ज है। थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के हारा गांव निवासी महावीर साव का पुत्र मुरारी साव के विरुद्ध अफीम की खेती और तस्करी करने का मामला दर्ज है और वह पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार समकालीन अभियान चला कर मुरारी साव को उसके घर से गिरफ्तार कर शुक्रवार को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है। इस अभियान में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी,अवर निरीक्षक श्री राम एवं अन्य पुलिस अधिकारी और शस्त्र बलों के जवान शामिल थे...