Chatra News: दशकर्म में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार
चतरा, सितम्बर 28 -- Chatra News: दशकर्म में शामिल हुए सिकेंद्र खरवार दशकर्म में शामिल हुए सिकेंद्र खरवारकान्हाचट्टी प्रतिनिधिप्रखंड के केंदुआ सहोर गांव में भगवान सिंह के बड़े पुत्र मनोज सिंह के निधन के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में समाजसेवी सह जिला परिषद उम्मीदवार सिकेंद्र खरवार शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर परिजनों के प्रति संवेदना जताई। साथ ही शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और दुख की घड़ी में हरसंभव साथ देने की बात कही। मौके पर कपिल सिंह खरवार, नरेश सिंह खरवार, उमेश सिंह, राजू सिंह खरवार समेत कई ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.