Chatra News: दवाखाना जन कल्याण दवाई दोस्त का शुभारंभ
चतरा, जुलाई 25 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। सदर अस्पताल, चतरा के सामने शनिवार को दवाखाना जन कल्याण दवाई दोस्त का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह चतरा विधायक जनार्दन पासवान और सिमरिया विधायक कुमार उज्वल दास के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे। यह दवा केंद्र जन कल्याण परिषद समिति, हज़ारीबाग द्वारा संचालित किया जाएगा, जबकि इसके संचालन की जिम्मेदारी राजेंद्र प्रसाद एवं पवन कुमार सिन्हा निभाएंगे। इस जनहितकारी पहल का सबसे बड़ा उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को सस्ती और उतम गुणवत्ता की दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। इस दवा केंद्र पर मरीजों को दवाइयों पर 50 तक की छूट प्रदान की जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.