Chatra News: थाना से सटे चुड़िहार मुहल्ला में चोरों का आतंक
चतरा, अगस्त 9 -- Chatra News: चतरा संवाददाता नगरपालिका क्षेत्र के चुड़िहार मुहल्ला दीभा स्कूल के समीप एक किराना दुकान से शुक्रवार की देर रात चोरों ने 30 हजार रूपये की चोरी कर ली। यह दुकान मनोरमा देवी का है। चोर घर के तीसरे तल्ले में लगे गेट के पास दीवार को तोड़कर व एल्बेस्टर को हटाकर पहले घर में घुंसे उसके बाद दुकान में प्रवेश कर वहां गल्ले में रखा 30 हजार रूपये नकद लेकर निकल गए। शनिवार सुबह जब मनोरमा देवी दुकान पर गयी तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा है। वहीं छत की दीवार के इंट हटाया हुआ है। घटना की सूचना सदर थाना को दिया गया। जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ वहां पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मालुम हो कि चुड़िहार मुहल्ला सदर थाना से ठीक सटा है। इस मुहल्ले में पिछले एक माह से लगातार चोरी की घटनायें हो रही है। जुलाई माह में इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.