चतरा, अक्टूबर 13 -- Chatra News: शहर के मुख्य बाजार स्थित मारवाड़ी मोहल्ला में त्रिशूल क्लब की ओर से वर्ष 1972 से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। पांच दशक से अधिक पुरानी इस पूजा का श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व है। हालांकि, मुख्य बाजार के संकरे और व्यस्त इलाके में पूजा पंडाल होने के कारण हर साल पार्किंग की समस्या सामने आती है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से यह समस्या और गंभीर हो जाती है। मारवाड़ी मोहल्ला चतरा के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में त्रिशूल क्लब के पास पूजा पंडाल देखने आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण परेशानी बढ़ जाती है। लोग ...