Chatra News: तेलियाडीह में अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सीओ को लिखा पत्र
चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। तेलियाडीह में सरकारी जमीन से अतिक्रमण मुक्त करने की मांग ग्रामीणों ने सीओ से की है। इस संबंध में ग्रामीणो ने सीओ को शिक़ायत पत्र दिया है। आवेदन में कहा है कि नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत अंतर्गत खाता संख्या 109 प्लाट संख्या 766 रकबा 17 डिसमिल भूमि पर गांव के ही कुछ ग्रामीणो ने अवैध कब्जा कर घर बना लिया। जबकि उक्त भूखंड में कहा सदियों से लक्ष्मी पूजा और मेला लगता आया है। जिससे पूजा व मेला आयोजन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । इस मांग पत्र में पंचायत और जनप्रतिनियों के हस्ताक्षर हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: सरकारी जमीन से अतिक्रमणकरियों का हटेगा घर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.