चतरा, अक्टूबर 6 -- Chatra News: तेजस्विनी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प तेजस्विनी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प चतरा प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) चतरा नगर इकाई की ओर से सोमवार को इंदुमती टीबडेवाल सरस्वती विद्या मंदिर में एक दिवसीय तेजस्विनी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और नेतृत्व क्षमता से सशक्त बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र सेविका समिति की प्रांत शारीरिक प्रमुख माला सिन्हा, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुजूर, समाजसेविका वेदवती जायसवाल और जिला छात्रा प्रमुख कात्यायनी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मेलन का उद्देश्य माला सिन्हा ने कहा कि युवतियां समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिक...