चतरा, जुलाई 26 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि इटखोरी प्रखंड के शारजाम पंचायत अंतर्गत गोलकबार चौक से बेलहरी मुख्य पथ तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना पिछले लगभग तीन वर्षों से पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रक्रिया में लंबित थी, जिसके कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। इसकी प्राक्कलन राशि दो करोड़ पचासी लाख रुपये की है। सड़क निर्माण नहीं होने के कारण दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 'हिन्दुस्तान' अखबार में 23 जुलाई को प्रमुखता से यह खबर छपी थी।इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल ने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार से मिलकर सड़क निर्माण में हो रही देरी से उत्पन्न जनसमस्याओं से सचिव को अवगत कराया और शीघ्र कार्य प्रा...