चतरा, सितम्बर 5 -- Chatra News: तीन बच्चों की मौत से जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली तीन बच्चों की मौत से जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली चतरा प्रतिनिधि जन्माष्टमी पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों दोस्त अपने अन्य दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए बरैनी पंचायत अंतर्गत घूरनाडीह गांव स्थित कड़गु पटेर नदी गये हुए थे। पहले सभी दोस्त मिलकर एक इंटा से वहां चुल्हा बनाया और उसपर पास्ता बनाया, साथ में बाजार से जो सामान ले गये थे, खाये पिये और फिर सभी नहाने के लिये नदी में उतर गये।

दुर्घटना का विवरण नहाने के क्रम में ये तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। डुबते हुए साथियों को वहां नहा रहे अन्य बच्चों ने काफी प्रयास किया और किसी तरह से दो को खींचकर नदी से बाहर न...