Chatra News: तीन करोड़ का टेंडर फाइनल नहीं होने से लटका है दो साल से सुइयां टांड़ का जर्जर रोड, ग्रामीणों में रोष
चतरा, अगस्त 24 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि आजादी के 80 साल बाद भी मगध से प्रभावित सराढू पंचायत के सुईयाटांड़ का जर्जर रोड फाइलों में लटका हुआ है। रोड नं बनने से 200 आदिवासी परिवार सरकार के फैसले के इंतजार में है।करीब दो साल पहले 2024 मे ढाई किमी सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण विकास टेंडर निकाला । जिसमें आठ संवेदकों ने भाग लिया। परन्तु आज दो साल बाद भी रांची में टेंडर फाइल खोलने की फुर्सत विभाग को नहीं मिल रही है। इस संबंध में जिप सदस्य सुभाष यादव ने झारखंड सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से राहम-बड़गांव पथ से गोन्दा स्कूल होते हुए सुईयाटांड़ तक ढाई किलोमीटर सड़क निर्माण की योजना बनी थी।निविदा के अनुसार 2 करोड़ 94 लाख 4 हजार 300 रुपये की अनुमानित राशि तय की गयी थी ।निविदा खोलने की तिथि 24 अगस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.