चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि। सिमरिया-बगरा मुख्य पथ पर गोवा कस्तूरबा विद्यालय के समीप गुरुवार शाम को एक ऑटो और बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को सिमरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। घायलों में बाइक सवार सिमरिया थाना क्षेत्र के पुण्डरा गांव निवासी हीरामन राणा और उनके पुत्र विवेक कुमार शामिल हैं। वहीं, ऑटो में सवार बगरा गांव निवासी सायरा खातून (पति- मो. हस्तकिन) भी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बाइक चालक विवेक कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि ऑटो सवार महिला सायरा खातून का हाथ फ्रैक्चर ...