चतरा, जुलाई 23 -- Chatra News: गिद्धौर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारिसाखी गांव में गुरुवार को तालाब में डूबने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 65 वर्षीय नागेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नागेश्वर यादव शौच के लिए बेलवा तालाब के समीप गए थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वे तालाब के गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इधर, इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो...