Chatra News: तारकेश्वर अठारह वर्षों से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का दे रहे हैं संदेश
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के मां पैमनी नर्सरी बरवाडीह में बरवाडीह गांव निवासी सह शिक्षक तारकेश्वर दांगी (58 वर्षीय) पिता स्वर्गीय हुलास दांगी के द्वारा क़रीब 551पौधों से अधिक पौधों का वितरण रविवार को नि:शुल्क किया गया। तारकेशर दांगी अपने 58 वें जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रजाति के लगभग 551पौधों का वितरण किया। ज्ञात हो कि इन्होंने 2009 से यानी 18 वर्षों से आज तक विभिन्न प्रजातियों के दस हज़ार पौधों का नि:शुल्क वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। पौधे वितरण के दिन बरवाडीह ,सिंघानी, नावाडीह,नोनगांव एवं मेराल पंचायत के विभिन्न गांवों के कई लोग पहुंचकर पौधे ले जाते हैं तथा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग देते हैं।
हर वर्ष नि:शुल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.