चतरा, अगस्त 25 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के डोड़ागढ़ा गांव में सोमवार को भगवान भोले शंकर के मंदिर निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया। आचार्य उमेश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की धार्मिक विधि संपन्न कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भूमि पूजन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए धर्म एवं आस्था का होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों ने सामूहिक निर्णय लेकर गांव में भगवान भोले शंकर के मंदिर निर्माण की पहल की है। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय चंद्रवंशी, संतोष कुमार, सतीश सिंह, अवधेश सिंह (गुज्जुन), महेंद्र भुइयां सहित अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभ...