Chatra News: डेढ़ लाख के जेवर और 15 हजार नकद ले उड़े चोर
चतरा, अक्टूबर 17 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज जिलहूलिया गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 15 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया। चोरी की घटना जिलहूलिया गांव के बल्केश्वर यादव के घर में घटा। घटना के समय बल्केश्वर यादव मजदूरी करने सिरसा गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ छत पर सोई हुई थी। इसी दौरान चोर छत के दरवाजे से घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से से जेवरात और नगद लेकर फरार हो गए। सुबह जब पत्नी नीचे कमरे में गई तो सामान बिखरा हुआ मिला। बक्से में रखे जेवरात और 15 हजार रुपये गायब थे। घर का कुछ सामान घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर फेंका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार और एएसआई संजय सिंह दलबल के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.