Chatra News: डीटीओ ने पुलिस लाइन के पास चलाया वाहन चेकिंग अभियान
चतरा, जुलाई 25 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार देर शाम बड़ा अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन जितनी मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस की जांच और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना था।अभियान के दौरान टीम ने निम्न बिंदुओं की गहन जांच की। जिसमें स्पीड गवर्नर/एसएलडी- सभी व्यावसायिक वाहनों में निर्धारित गति सीमा यंत्र की जांच, ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात, चालकों के लाइसेंस, आरसी, बीमा, परमिट की जांच, शराब सेवन, वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच आदि शामिल है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.