चतरा, अक्टूबर 14 -- Chatra News: डाढ़ा पंचायत भवन से लाखों के सामान की चोरी डाढ़ा पंचायत भवन से लाखों के सामान की चोरीचतरा संवाददातासदर थाना क्षेत्र के डाढा पंचायत भवन से चोरों ने लाखों रूपये के सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी पंचायतकर्मियों को तब लगी जब 13 अक्टूबर को पंचायत भवन खोलने पहंचे, जहां देखा से गेट का ताला टुटा हुआ है और अंदर के सारे सामान बिखरे पडे हैं। चोरे गये सामानों में दो कम्यूटर सेट, इंनवर्टर, बैटरी, स्टैपलाईजर, कैमरा सहित कई सामान चोरी हो गये। इस संदर्भ में डाढा पंचायत के प्रभारी पंचायत सचिव मुन्ना उरावं ने सदर थाना में आवेदन देकर चोरों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।फोटो 13 अक्टूबर चतरा 20- पंचायत भवन में चोरी के बाद उपस्थित लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...