Chatra News: डांडिया-गरबा की धूम से गुलजार हुआ गिद्धौर, नन्हे कलाकारों ने बांधा समां
चतरा, अक्टूबर 12 -- गिद्धौर में डांडिया-गरबा कार्यक्रम Chatra News: गिद्धौर प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के उल्लास और मां दुर्गा की भक्ति के बीच रविवार की देर शाम प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में डांडिया-गरबा नृत्य कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भक्ति गीतों की धुन, रंग-बिरंगे परिधान और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उत्सवी माहौल को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा, सचिव कपिल कुमार, निर्देशक जितेंद्र कुमार जीतू, कोषाध्यक्ष विकास कुमार,सुनील कुमार राणा, संतोष कुमार दास, बैद्यनाथ दांगी एवं कार्तिक राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद जय जय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.