चतरा, अक्टूबर 16 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली के बिगलात से ट्रेलर चोरी की घटना का टंडवा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने चोरी गये हाईवा के इंजन और ट्रेलर दोनों को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर विपिन कुमार के अनुसार 14 अक्टूबर को टंडवा थाना में कांड सं०-235/26 धारा-303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वादी नजीर, पिता इसाक, आर्य नगर, आजाद नगर, ओडिशा, निवासी जो एकेसी कंपनी में सुपरवाईजर है ने शिकायत दी थी कि वाहन संख्या एचआर 39 एफ 0083 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर एसडीपीओ टंडवा प्रभात कुमार ब...