Chatra News: टीएसपीसी की बंदी का चतरा में रहा मिला जुला असर
चतरा, सितम्बर 24 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। टीपीसी द्वारा 24 से 26 सितंबर तक घोषित बंदी का मिला जुला असर गुरुवार को चतरा जिले में देखने को मिला। यात्री वाहनों को छोडकर जिले में सबकुछ सामान्य रहा। केवल यात्री बसें नहीं चली। बाजार अन्य दिनों की तरह खुले रहे, भीड़भाड़ भी रही। चतरा बस स्टैंड से गुरुवार को बसें नहीं चली। इससे अपने गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ देखी गई, लेकिन बसों का परिचालन नहीं होने के कारण लोग घंटों इंतजार करते रहे। बाद में कई यात्रियों को निजी वाहनों, ऑटो और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। बस सेवा बंद रहने से विशेष रूप से दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से चतरा आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। यात्रियों ने बताया कि बसों के नहीं चलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.