चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: टमाटर, बैंगन और खीरे की बंपर पैदावार से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिले नए पंख मल्चिंग और ड्रिप इरिगेशन जैसी आधुनिक तकनीक अपनाकर किसानों ने कमाया दोगुना मुनाफा शिवकुमार सिंह सिमरिया निज प्रतिनिधि

युवाओं ने अपनाई आधुनिक खेती सिंचाई और आधुनिक तकनीक के अभाव में कभी पिछड़ा माना जाने वाला चतरा जिले का सिमरिया प्रखंड आज कृषि के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहा है। इस बड़े बदलाव के सूत्रधार इलाके के वे पढ़े-लिखे युवा हैं, जिन्होंने महानगरों की नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपनी माटी से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की राह चुनी। आज इन युवाओं की मेहनत का नतीजा है कि सिमरिया आधुनिक खेती का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। प्रखंड के ईचाक खुर्द, सिमरिया, डाडी, एदला, देल्हो, खपिया,शिला, इचाक और पगार सहित विभिन्न गांवों में इन दिनों टमाट...