चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: सिमरिया निज प्रतिनिधि सिंचाई और आधुनिक तकनीक के अभाव में कभी पिछड़ा माना जाने वाला चतरा जिले का सिमरिया प्रखंड आज कृषि के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश कर रहा है। इस बड़े बदलाव के सूत्रधार इलाके के वे पढ़े-लिखे युवा हैं, जिन्होंने महानगरों की नौकरी के पीछे भागने के बजाय अपनी माटी से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की राह चुनी। आज इन युवाओं की मेहनत का नतीजा है कि सिमरिया आधुनिक खेती का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। प्रखंड के ईचाक खुर्द, सिउरिया, डाडी, एदला, देल्हो, खपिया, शिला, इचाक और पगार सहित विभिन्न गांवों में इन दिनों टमाटर, बैंगन और खीरे की लहलहाती फसलें देखी जा सकती हैं। युवाओं ने पारंपरिक खेती के ढर्रे को छोड़कर कृषि में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाया है। मल्चिंग पेपर, ड्रिप इरिगेशन टपक सिंचाई और उन्नत किस्म के बीजों के...