Chatra News: टंडवा में 21 मतदाओ के नाम काटने के प्रयास पर भाजपा झामुमो आमने सामने
चतरा, सितम्बर 6 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि एसआइआर के दौरान कसियाडीह पंचायत में 21 जीवित मतदाताओं के नाम काटने के प्रयास पर भाजपा और झामुमो आमने सामने हैं। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव का आरोप है भाजपा के एक बीएलओ के द्वारा एक विशेष समुदाय के 21 मतदाताओ को मृत घोषित कर नाम काटने का कुत्सित प्रयास किया गया। जिसे सरकारी बीएलओ ने विफल कर दिया। जबकि भाजपा नेता ललित साव का कहना है झामुमो का आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत है। उनका कहना है कि एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए यह प्रोपगंडा उड़ाया गया। वहीं बीडीओ देवलाल उरांव का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.