Chatra News: टंडवा में व्हाट्सऐप पर लिंक खोलते ही 99 हजार खाता से गायब
चतरा, जुलाई 23 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोपारम निवासी नागेश्वर ठाकुर पिता गंगा ठाकुर साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप पर यूको बैंक का फर्जी केवाईसी लिंक भेजकर उनके खाते से 99 हजार रुपये निकाल लिए। इस संबंध में पीड़ित नागेश्वर ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई को अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया और केवाईसी पूरा करने का दबाव बनाया गया। लिंक पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से एक मिनट में दो ट्रांजैक्शन में कुल 99,584 रुपये कट गए। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया और 1930 पर कॉल कर साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Kausambi News: साइबर ठगी के 60 हजार रुपये खाते में वापस कराए इस मामला में टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा ने कहा कि मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.