चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। आम्रपाली के ग्राम होंनहे में बीस दिनों से पसरा अंधेरा रोशन हुआ ।चतरा सांसद के निर्देश पर 63 केवीए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिसका उद्घाटन टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने किया। 25 केवीए ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पाता था, जिसके खराब हो जाने से अंधेरा छाया हुआ था। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की समस्या बनी हुई थी और सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही थी। इस मौके पर प्रमोद सिंह, मुखिया किशुन राम, रामचन्द्र गुप्ता, संजीव पांडेय, टेकलाल राम, अजीत राम, विजय महतो, सुदेश राम, झनकु राम, प्रमोद राम, मुकेश यादव, उमेश राम समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चार घंटे में बुंडू में लगा 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...