चतरा, अक्टूबर 29 -- हाथियों के झुंड ने गांव में मचाया उत्पात Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र की राहम पंचायत अंतर्गत लरंगा का टोला सामेडीह में जंगली हाथियों के झुंड ने बुधवार की रात जमकर तांडव मचाया। इस दौरान हाथियों ने दशरु उरांव के आशियाना तथा सरना स्थल का बाउंड्री क्षतिग्रस्त कर दिया। तथा आठ परिवार के फसलों को रौंद दिया । साथ ही घरों में रखे अनाजों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात आठ बजे 15 से 16 हाथियों का एक झुंड गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। इधर अचानक हाथियों के आगमन से गांव वाले भयभीत हो गये। और रात भर रात जग्गा कर अपने परिवार को सुरक्षित रखा। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जयपाल उरांव, सुशील उरांव, जयराम उरांव, अजीत उरांव समेत आठ लोगों...