Chatra News: टंडवा के दो तस्कर 7.4 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। पत्थलगड़ा थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने भेलवाड़ा मोड़ नावाडीह के पास से दो अपराधियों को 7.4 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊ साहेब ने बताया कि चतरा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि कुछ लोग गिद्धौर से अवैध मादक पदार्थ खरीदकर पत्थलगड़ा के भेंलवारा मोड़ नावाडीह के रास्ते आ रहे हैं। एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए एसडीपीओ शुभम नागरगोजे और पत्थलगड़ा थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर ग्राम तेलियाडिह मिस्रौल निवासी प्रदीप कुमार साव और मिस्रौल बस्ती निवासी कृष्णा कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.