Chatra News: टंडवा-केरेडारी-पिपरवार रोड पर जाम बना आम, 10 घंटे तक फंसे रहे लोग
चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा, सिमरिया, केरेडारी और पिपरवार को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर कोयला लदे हाइवा और ट्रकों के बेतरतीब खड़े होने से जाम की समस्या आम हो गई है। घंटों तक राहगीर जाम में फंसे रह रहे हैं। सोमवार को टंडवा-केरेडारी मुख्य मार्ग पर 10 घंटे से अधिक लंबा जाम लगा रहा। इससे स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले लोगों और सबसे ज्यादाअस्पताल जा रहे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। दरअसल सीसीएल की आम्रपाली, चंद्रगुप्त, और एनटीपीसी की चट्टी बरियातू व केरेडारी कोल परियोजनाओं से रोजाना भारी मात्रा में कोयले का डिस्पैच होता है। इसके लिए करीब 2500 से ज्यादा हाइवा और ट्रक दिन-रात टंडवा-केरेडारी-पिपरवार रूट पर चलते हैं。
जाम का कारण जानकारी के अनुसार ड्राइवरों द्वारा सड़क किनारे हाइवा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.