चतरा, नवम्बर 26 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में जिला स्तरीय गायन प्रतियोगिता सह स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री रवि आनंद ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने झारखंड की समृद्ध लोक कला, संस्कृति एवं पारंपरिक संगीत विरासत को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की आवश्य...