चतरा, अगस्त 18 -- Chatra News: टंडवा निज प्रतिनिधि एनटीपीसी के करणपुरा प्लांट में 80 वां स्वतंत्रता दिवस आन बान और शान से मना। प्लांट के एचओपी आलोक त्रिपाठी ने परेड का निरीक्षण करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराये और तिरंगे को सलामी दी। उड़ान स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए एचओपी श्री त्रिपाठी ने एनटीपीसी और प्लांट की उपलब्धियों की पोटली खोलते हुए कहा कि एनटीपीसी पूरे देश को लगभग 90, हजार मेगावाट बिजली पूरे देश को दे रही है। इसमें टंडवा का पावर प्लांट का 1980 मेगावाट शामिल हैं। उन्होंने कहा 2032 तक एनटीपीसी को भारत में 1 लाख 49 हजार मेगावाट बिजली बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि झारखंड, बिहार, उड़ीसा, बंगाल और सिक्किम राज्य के अधिकांश घरों को करणपुरा प्लांट रोशन कर रही है। उन्होंने उपलब्धियों की रिकॉर्ड खोलते हुए कहा कि जुलाई 2026 मे...