Chatra News: झारखंड पंचायत चुनाव से पहले ही बढ़ी सरगर्मी
चतरा, अक्टूबर 27 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अभी करीब छह माह बाकी हैं, लेकिन मुखिया पद के उम्मीदवारों के चेहरे सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में दावेदारी जताने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। जिप सदस्य पद के लिए भी नए उम्मीदवार सोशल मीडिया के जरिए अपनी दावेदारी जता रहे हैं। सिंघानी पंचायत में इस बार युवा उम्मीदवारों की सुगबुगाहट तेज है। यहां करीब आधा दर्जन नाम सामने आए हैं। वहीं पत्थलगड्डा प्रखण्ड के अन्य पंचायतों में अभी सिर्फ पूर्व प्रत्याशी ही मैदान में डटे हैं। प्रखंड के नोनगांव पंचायत को छोड़कर अन्य पंचायतों से अब तक किसी नए मुखिया उम्मीदवार का नाम सामने नहीं आया है। प्रखंड में पिछले आंकड़ों के अनुसार 62 वार्ड सदस्य पद, पांच मुखिया पद, छह पंचायत समिति सदस्य पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.