चतरा, जुलाई 8 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के सचिव पूर्व विधायक और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भूपेंद्र मरावी इटखोरी पहुंचे। इस दौरान वरिष्ठ नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेश जिला अध्यक्ष सुमित कुमार छात्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष हर्षित चित्रांश, इफ्तेख़ार अंसारी ने अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया । झारखंड कांग्रेश सह प्रभारी चतरा जाने के क्रम में इटखोरी झंडा चौक पर रुके थे । मालूम हो कि 2018 में आदिवासी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने और शहपुरा (रळ) विधानसभा सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2024 मध्य प्रदेश से अकउउ सचिव मनोनीत किए गए और झारखंड कांग्रेस के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में झारखंड में पार्टी संगठन और बूथ-...