चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: इटखोरी, निज प्रतिनिधि। जेपीएससी परीक्षा में हुई अनियमितता के विरोध में गुरुवार की देर शाम इटखोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकालकर झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मशाल जुलूस इटखोरी से शुरू होकर डाक झंडा चौक पहुंचा, जहां सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में जलती मशालें और पार्टी का झंडा लेकर झारखंड सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी "हेमंत सरकार होश में आओ", "जेपीएससी में धांधली बंद करो", "छात्रों के साथ अन्याय नहीं सहेंगे" के नारे लगाए । इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह, प्रखंड महामंत्री शक्ति सिंह,सांसद प्रतिनिधि निरंजन सिंह, जयकुमार दास, ईश्वर दास, शिवकुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जेपीएससी-जेएसएस...