चतरा, जुलाई 30 -- Chatra News: इटखोरी, प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को अधिक प्रभावी, सहभागी एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से इटखोरी प्रखंड विकास कार्यालय परिसर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित किया गया । प्रशिक्षण में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों तथा विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ वांकिरा ने की प्रशिक्षक के रूप में विकास कुमार सिंह अनीता यादव उपस्थित थे । प्रशिक्षण में मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजय भारती, रीता देवी, किरण देवी, आरती देवी, उमेश महतो आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ग्राम पंचायत विकास योजन...